हाईवे पर कार सवार युवकों ने दो किमी तक तड़तड़ाईं गोलियां, महिला घायल
रुद्रपुर, जुलाई 1 -- किच्छा, संवाददाता। थाना पुलभट्टा अंतर्गत एनएच-74 पर दो कारों में सवार पांच युवकों ने एक चलते ट्रक चेचिस के चालक को निशाना बनाने के प्रयास में दो किमी तक अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान एक गोली ट्रक की बॉडी से छिटककर बगल में चल रही बाइक पर पति के साथ पीछे बैठी महिला को जा लगी। जबकि ट्रक चालक ने पुलभट्टा थाने में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। घायल महिला को आनन-फानन में सीएचसी लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला को लगी गोली, हायर सेंटर रेफरपुलिस की कार्रवाई ट्रक चालक की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद किया है। जगजीत सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम दोपहरिया थाना पुलभट्टा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.