बदायूं, अप्रैल 26 -- दिल्ली हाईवे पर सड़क किनारे दुकान से पैदल अपने घर जाते वक्त एक बालिका को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बालिका का अलीगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं कार चालक कार लेकर फरार हो गया। थाना क्षेत्र के गांव समसपुर बल्लू निवासी विनय कुमार पुत्र राजवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी मोनिका उम्र 10 वर्ष गुरुवार को कोल्हाई में अपने पिता की दुकान से घर की ओर पैदल जा रही थी। कार की टक्कर से मोनिका सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- हाईवे पर कार ने बालिका को मारी टक्कर, अलीगढ़ रेफर जब तक आसपास के दुकानदार और परिजन दौड़कर पहुंचे, तब तक कार चालक कार लेकर भाग गया, जिससे नंबर नहीं दिख सका।कोल्हाई स्थित पुलिस चौकी के सामने हुई दुर्घटना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ...