बदायूं, अप्रैल 25 -- बदायूं। बदायूं-मेरठ-दिल्ली हाईवे पर सड़क किनारे दुकान से पैदल घर जाते समय लड़की को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की को अलीगढ़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। मुजरिया क्षेत्र के गांव समसपुर बल्लू निवासी विनय कुमार पुत्र राजवीर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी मोनिका उम्र 10 वर्ष कोल्हाई में अपने पिता की दुकान से घर की ओर पैदल जा रही थी। दिल्ली की ओर से आ रही कार कार की टक्कर से मोनिका सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक आसपास के दुकानदार और परिजन दौड़ कर आए तब तक कार चालक कार लेकर भाग गया। जिससे नंबर नहीं दिख सका। कोल्हाई स्थित चौकी के सामने हुई दुर्घटना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल लड़की को सहसवान सीचएवी भेजा। ह...