मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- बुढ़ाना थाना फुगाना क्षेत्र में हाईवे पर देर रात सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कार में सवार सुनील पुत्र महिपाल, अमित, शिवानी निवासीगण गांव खेड़ा हटाना जनपद बागपत, इद्रेश और अवि निवासीगण गांव भौराकलां रात्रि में हाईवे से जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रैक्टर के भी दो टुकड़े हो गए। हादसे में कार में सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। फुगाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों को बुढ़ाना सीएचसी में पहुंचाया, जहां डाक्टर ने कार चालक सुनील को मृत घोषित ...