बदायूं, मई 24 -- कछला-शाहबाद हाईवे पर थाना क्षेत्र के दिधौनी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा में बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार के अगले पहिए का टायर भी फट गया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद कार सवार तीन युवक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी निवासी जितेंद्र पुत्र राधेश्याम हाईवे पर स्थित मालपानी भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल वह रोज की तरह शुक्रवार रात करीब एक बजे अपने गांव से भट्ठे पर जाने के लिए बाइक से निकला था। जैसे ही वह दिधौनी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से...