बिजनौर, नवम्बर 4 -- नेशनल हाईवे 734 पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे से अफरातफरी मच गई। बनैली नदी पुल के पास गांव राजनगर के सामने एक तेज कार आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अफजलगढ़ कोतवाली के कासमपुरगढ़ी निवासी बिलाल अहमद पुत्र जुल्फकार, सुलेमान पुत्र रहीसुद्दीन और मकसूद पुत्र महमूद के रूप में हुई है। तीनों लकड़ी व्यापारी बताए जा रहे हैं और कार से जसपुर (उत्तराखंड) जा रहे थे। सूचना मिलते ही रेहड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से अफजलगढ़ सीएचसी भिजवाया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: नेशनल हाईवे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में तीन लकड़ी व्यापारी घायल पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया। बिलाल की ह...