पीलीभीत, फरवरी 20 -- अमरिया। पीलीभीत हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बुधवार रात करीब नौ बजे रामलीला मैदान के पास सितारगंज की ओर से आ रहे ऑक्सीजन के कंटेनर में पीछे से बेकाबू कार घुस गई। जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार अभिषेक गुप्ता निवासी कटिया गांव थाना कोतवाली जिला हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस द्वारा भिजवाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल अभिषेक गुप्ता ने बताया कि वह नैनीताल में किसी होटल पर काम करते है। बुधवार को किराए की कार में 350 रुपए बरेली तक किराया तय करके जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। कार चालक कार छोड़कर भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.