हाईवे पर एक के बाद एक भिड़े वाहन, मच गई अफरातफरी
मेरठ, जून 14 -- मेरठ/कंकरखेड़ा। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव डाबका कट के सामने श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने पहले बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद हाईवे पर तीन गाड़ियां एक-दूसरे में घुस गईं। हादसे में एक कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार 6 मासूम बच्चों समेत 11 लोगों की जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली से हरिद्वार जा रही टूरिस्ट बस गांव डाबका कट के पास पहुंची। बस में करीब 30 से 35 श्रद्धालु सवार थे। तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर आगे चल रही अर्टिगा कार से जा भिड़ी। इसके बाद अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.