हाईवे पर एंबुलेंस और बाइक की भिड़ंत, नवजात समेत छह घायल
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- छतारी। छतारी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-509 पर गांव सिद्धपुर के समीप सोमवार देर रात एंबुलेंस और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में नवजात शिशु समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा है। हालांकि मंगलवार को नवजात शिशु समेत चार लोगों को छुट्टी दे दी गई। सोमवार रात जिला संभल के गांव अकबरपुर थाना गुन्नौर निवासी राजकुमार अपनी पत्नी बबली की अलीगढ़ अस्पताल में डिलीवरी के बाद एंबुलेंस से गांव लौट रहे थे। उनके साथ एंबुलेंस में परिजन मौजूद थे।
हादसे का विवरण नेशनल हाईवे 509 पर गांव सिद्धपुर के पास पहुंचते ही सामने से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक सहित नवजात शिशु, मां बबली, राजकुमार के अलावा बाइक सवार शेखुपुर निवासी मनोज, सचिन और राजेश घायल हो गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.