हाईवे पर आशापुर ओवरब्रिज की सर्विस लेन धंसी
फतेहपुर, अगस्त 23 -- औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एनएचएआई की बड़ी लापरवाही सामने आई है। क्षेत्र के आशापुर ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन का एप्रोच मार्ग धंसने से वहां एक बड़ा सुरंगनुमा होल बन गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अंधेरे में इस गहरे गड्ढे के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी इस गंभीर खतरे से बेपरवाह नजर आ रहे हैं। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एनएचएआई की लापरवाही लगातार उजागर हो रही है। इससे राहगीरों के दुर्घटना का शिकार होने का खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद कमियों को दुरुस्त कराने के लिए जिम्मेदारों द्वारा गंभीरता न बरता जाना उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.