मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- हाईवे पर लगातार आवारा पशु खतरा बने हैं। मुरादाबाद बरेली मार्ग पर अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं जिसमे सांड़ की वजह से लोगों के वाहन दुर्घटना ग्रस्त होते हैं। हाईवे पर आवारा पशुओं को रोकने के लिए बेरेकेडिंग करने के लिए निर्देश दिए गए वह भी नहीं हो सका। बस्ती में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए प्रयास जिस स्तर से होना चाहिए वह नहीं हो पा रहा है। मुरादाबाद में सांड़ के हमले के बाद भी अफसरों ने सबक नहीं लिया है। आवारा पशु खुले आम सड़कों पर विचरण कर रहे हैं उनको पकड़ने के लिए इंतजाम किया जाना चाहिए ऐसी मांग कई बार की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...