प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रयागराज से गिट्टी लादकर आ रहे अयोध्या के ट्रेलर चालक को सामने से आए एक अन्य ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला चालक ट्रेलर सहित भाग निकला। पुलिस घायल को मेडिकल कॉलेज ले आई, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे और गुरुवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर घर चले गए। अयोध्या के पूरा कलंदर कोंड़री बाजार कछौली निवासी घेर्राऊ के चार बेटों में सबसे बड़ा 42 वर्षीय रमेश कुमार ट्रेलर चलाता था। वह बुधवार रात गिट्टी लादकर प्रयागराज की ओर से आ रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के धारूपुर के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे की एक लेन बंद होने के कारण प्रयागराज जा रहा खाली ट्रेलर उसके सामने आ गया। वह बगल से निकलने लगा, लेकिन पीछे के हिस्से ...