मेरठ, मार्च 15 -- दिल्ली-दून हाईव पर सिवाया टोल प्लाजा के पास शनिवार देरसायं तेज रफ्तार तीन कारें आपस में भिड़ गई। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान एयरबैग खुलने से एक कार सवार युवक-युवती बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दौराला की ओर आ रहे एक कार चालक का सिवाया टोल प्लाजा के पास अचानक संतुलन बिगड़ गया और आगे जा रही कार में जोरदार टक्कर लगी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे वाली कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही दूसरी कार से टकरा गई। इस दौरान वाहन चालको में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसी युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल जाने से कार में सवार युवक-युवती की जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए घायलो को द...