अयोध्या, मई 10 -- अयोध्या। अयोध्या सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से संचालित सिटी ई- बसें नेशनल हाइवे पर फर्राटा भरने लगी हैं। रविवार से आधा दर्जन सिटी ई- बसें साकेत ओबरब्रिज से सहादतगंज तक चलाई गईं। सिटी ई- बसें साकेत ओवरब्रिज वाया देवकाली, सहादतगंज तक प्रस्तावित नए रूट पर नौ जगह स्टापेज होगा। स्टापेज प्वाइंट साकेत ब्रिज, अयोध्या धाम बस स्टेशन, बूथ नम्बर- चार, मोहबरा, देवकाली, जनौरा, सुल्तानपुर बाईपास नाका, आरटीओ ऑफिस और सहादतगंज निर्धारित है। पहली सिटी बस सुबह सात बजे निर्धारित स्थान से रवाना होगी और प्रत्येक 10 मिनट पर बसें गंतव्य के लिए रवाना होती रहेंगी। ----- यह भी पढ़ें- रोडवेज की बसें धर्म और अध्यात्म का संदेश दे रहीं हैं। विभिन्न डिपो की काशी धाम एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, राम रथ जैसे उद्घोष और आकर्षक लाइटिंग से...