गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ) ने टोल प्लाजा की दरों में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। 31 मार्च की रात 12 बजे से टोल टैक्स बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। फरीदाबाद की सीमा में दिल्ली बॉर्डर पर बने बदरपुर टोल प्लाजा पर फिलहाल टोल दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। यहां पर सितंबर माह में टोल टैक्स की दरें बढ़ती हैं। दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल की सीमा में गदपुरी और कोसी कलां-करमन बॉर्डर पर दो टोल टैक्स प्लाजा हैं। दोनों टोल प्लाजा पर करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। दिल्ली-आगरा हाईवे पर फरीदाबाद के रास्ते मथुरा, वृंदावन, कोकिला वन परिक्रमा, गोवर्धन और आगरा से आवाजाही करने वालों का सफर अब और महंगा हो जाएगा। गदपुरी टोल प्लाजा से हल्के वाहन कार, जीप आदि से जाने वालों को अब एक तरफ के लिए 125 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.