फरीदाबाद, मई 27 -- पलवल, अजित कुमार। नेशनल हाईवे-19 पर श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के निकट मथुरा से दिल्ली की ओर जा रहे चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। ट्रक चालक ने अपना नाम न बताते हुए बताया कि ट्रक में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। चालक ने ट्रक से धुआं और चिंगारियां निकलती देख तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और बाहर निकल गया। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- कुशीनगर में हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान दमकल कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा...