कौशाम्बी, फरवरी 17 -- प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनी इलाके में लोंहदा मोड़ के समीप मंगलवार देर रात विद्युत पोल से टकराने के बाद एक तेज रफ्तार ज्वलनशील पदार्थ लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के कारण हाईवे पर भीषण जाम लग गया। आग की लपटों ने काफी दूर-दूर तक दहशत बिखेर दी। दुर्घटना में टैंकर सवार किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। खबर लिखे जाने तक न ही आग पर काबू पाया जा सका और न ही यातायात व्यवस्था बहाल कराई जा सकी। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा ज्वलनशील पदार्थ लदा टैंकर मंगलवार रात करीब 10 बजे लोंहदा मोड़ के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया। इसके बाद सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराते हुए पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि विद्युत पोल टूट गया और तारें ढीली होकर नीचें लटक आईं। उनमें शॉर्ट-सर्किट चालू ...