बेगुसराय, मई 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाईवे सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों के अनुपालन के उद्देश्य से डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक की गई। यह भी पढ़ें- हाईवे पर अवैध संरचनाओं और पार्किंग के विरुद्ध होगी कार्रवाई, विशेष टीम गठित बैठक में चर्चा इस दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे अवैध अतिक्रमण, अनधिकृत ढाबों, दुकानों एवं अन्य अवैध संरचनाओं को चिह्नित कर निर्धारित समयसीमा के भीतर हटाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी पहल...