लखीमपुरखीरी, सितम्बर 29 -- लखीमपुर। स्टेट कैरिज परमिट से सम्बद्ध निजी बसों के रूट पर अवैध रूप से वाहनों के संचालन के विरोध में पलिया बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में कई बस ऑपरेटर यूनियनों ने हड़ताल की है। दूसरे दिन सोमवार को यूनियन के लोग एआरटीओ ऑफिस पहुंचे और वहां बसों के कागज सरेंडर करने का ऐलान कर दिया। हाईवे पर ई-रिक्शा, सीएनजी ऑटो, प्राइवेट नंबर की वैन और डग्गामार वाहनों के संचालन रोकने की मांग की। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक अवैध रूप से वाहनों का संचालन बंद नहीं होगा आन्दोलन चलता रहेगा। बसों की हड़ताल से सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बस यूनियनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, थमे पहिए, यात्री परेशान प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र वार्ता को पहुंचे लेकिन एसोसिएशन पदाधिकारी नही...