रुडकी, अप्रैल 18 -- भगवानपुर, संवाददाता। हाईवे पर अनियमित तरीके से वाहनों को खड़ा कर बनाई जा रही अवैध पार्किंग के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं की आशंका पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इस दौरान कई वाहन चालकों को न केवल जुर्माना भरना पड़ा, बल्कि उन्हें सख्त चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाईवे पर वाहन खड़ा करने से तेज रफ्तार से चल रहे अन्य वाहनों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे टक्कर होने की संभावना बढ़ जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.