बुलंदशहर, मई 28 -- अरनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित मुनि फ्लाईओवर के निकट अनियंत्रित होकर कार पलट गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेशनल हाईवे पर बुधवार देर शाम कार अलीगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार मुनि फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलट गईं। हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों को सूचित किया। पुलिसकर्मी और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आनन-फानन में कार सवार युवक को बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त बिहार के रोहताश कनियारी क्षेत्र के गांव लडूईं निवासी 24 वर्षीय अंकुश कुमार पुत्र जर्नाधन सिंह के रूप में हुई।कोट-सड़क यह भी पढ़ें- हाईवे पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, एक घायल हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक के...