हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी बस, कई यात्री घायल
बागपत, मई 18 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार सुबह लोनी से शामली जा रही रोडवेज बस ट्रक को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल से टकराकर बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, हादसे में कई यात्रियों को हल्की चोटें भी आई। गनीमत रही कि बस डिवाइडर से टकराकर पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो जाता। शामली डिपो की बस सोमवार सुबह लोनी से सवारियां लेकर जा रही थी। बस को बड़ौत निवासी चालक इंद्र चला रहा था। बस दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के पास पहुंची तो एक ट्रक बस को ओवरटेक करने लगा। ट्रक से टकराने की आशंका के चलते चालक इंद्र ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर ग्रिल से टकरा गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों में चीख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.