बदायूं, मई 4 -- बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर तड़के एक डीसीएम अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत वजीरगंज में बदायूं-मुरादाबाद एमएफ हाईवे पर शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे बड़ा हादसा टल गया। मेरठ से कानपुर जा रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर राजेंद्र कुमार एंड ब्रदर्स उर्फ रज्जू लोहिया की दुकान में जा घुसी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वजीरगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुकान में फंसी डीसीएम को बाहर निकलवाकर थाने भिजवा दिया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।दुकानदार ने बताया कि हादसे में वेल्डिंग मशीन सहित दुकान में रखा काफी सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया, जि...