हाथरस, दिसम्बर 12 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। हाईवे एटा रोड स्थित गांव टोली के समीप शौच करके लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसके चलते मौके पर मौत हो गई। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा। जानकारी के अनुसार गांव टोली के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर गोविंद मंडल पुत्र कालीचरन मंडल 55 वर्ष निवासी बंगाल मजदूरी पर ईंट बिछानें का कार्य कर रहा था। गुरुवार की देर श्याम काम खत्म करने के बाद वह शौच लिए गया था। लेकिन काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा तलाश किया गया। तलाशने दौरान थोड़ी दूरी पर गोविंद का शव सड़क किनारे पर पड़ा हुआ मिला। जिसको लेकर मृतक के नाती शशांक ने बताया कि उसके बाबा की अज्ञात वाहन के टक्कर मार ने से मौत हुई है। वही अज्ञात वाहन एट...