गोंडा, अप्रैल 13 -- मेहनौन (गोंडा), संवाददाता। गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को बगाही गांव मोड़ के पास जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर दोनों बाइक सवार अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बगाही गांव के मोड़ के पास उनकी बाइक को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि दोनों सवार हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और बाइक दूर सड़क पर जा गिरी। वहीं,टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ...