बागपत, अप्रैल 20 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार रात किशनपुर बराल गांव के गोवंश को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे गोवंश हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान वाहन गोवंश से टकरा गया, जिससे मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। शव हाईवे पर पड़ा होने से वाहनों की रफ्तार थम गई और जाम की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने गोवंश के शव को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू कराया और बाद जेसीबी मशीन गड्ढा खुदवाया गोवंश को दफनाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर बैठने वाले गोवंशों को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए। यह भी पढ़ें- बागपत : गांगनौली के पास वाहन की टक्कर से नीलगाय के बछड़े की मौत साथ ही हाईवे पर स्पीड ब्रेकर व चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि हादसों पर अंकुश लग सके। ...