हमीरपुर, जुलाई 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे के कुंडौरा गांव के निकट रविवार के तड़के ई रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे इसमें सवार जीजा-साले सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जीजा-साले को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का इलाज चल रहा है।मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रोहारी गांव निवासी 32 वर्षीय कुलदीप व 30 वर्षीय राजेश एवं पाटनपुर निवासी कुलदीप का 28 वर्षीय साला पवन रिश्तेदारी में ई-रिक्शा से कुंडौरा गांव गए थे। इसी बीच कुलदीप की पत्नी रेखा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और कुलदीप को सूचना दी। पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने पर वह ई-रिक्शा से वापस मौदहा जाने के लिए निकला। ई-रिक्शा में उसने बाइक भी लाद रखी थी। यह तीनों ई रिक्शा क...