हाईवे पर अचेत मिले युवक से मचा हड़कंप
इटावा औरैया, जुलाई 19 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर फूफाई के पास रविवार सुबह 50 वर्ष एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे अचेत पड़े देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के साथ ही उसके अचेत होने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: हाजीपुर के पास सड़क किनारे घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत यह भी पढ़ें- Kausambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की गई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.