बदायूं, मार्च 15 -- उझानी, संवाददाता। बदायूं-बरेली मथुरा हाईवे पर अंडरपास को लेकर जिरौली पर अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह यादव धरने पर पहुंचे। बताया, सपा के सांसद आदित्य सिंह यादव 15 मार्च को पहुंचेंगे। यहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जायेगा। पिछले 11 मार्च से अंडर पास को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं। शनिवार को भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा आखिर ग्रामीणों से क्या गुनाह हुआ जो उनका सदियों पुराना रास्ता बंद कर दिया गया है। धरने पर चेतराम वर्मा, रामपाल वर्मा, गंगाराम वर्मा, भूरेलाल राजपूत, मुंशीलाल कुशवाहा, रामधुन पाली, रामगोपाल कुशवाहा, पप्पू साहू, तुलसी पाली, मलखान सिंह, देशराज सिंह, नेतराम वर्मा, महेंद्र पाल वर्मा, वीरपाल वर्मा, वीरेंद्र कुमार वर्मा, तुलसीराम रा...