शामली, जनवरी 8 -- दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्य स्थल से लोहे की प्लेट चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित कंपनी स्वामी द्वारा थानाभवन थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार सत्येन्द्र राणा पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम रौनी हरजीपुर, थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर की फर्म एस.आर. इंफ़्रा कंपनी दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ग्राम कुतुबगढ़ के सामने एनएचआई के तहत निर्माण कार्य करा रही है। पीड़ित के अनुसार हाईवे के चैनेंज संख्या 0700 पर रखी गई लोहे की एम.एस. की 6 प्लेटों को अज्ञात चोरों ने 6 जनवरी की रात चोरी कर लिया। पीड़ित ने बताया कि प्रत्येक प्लेट का वजन करीब 55 किलोग्राम है। चोरी की घटना से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित सतेन...