गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग 352डब्ल्यू) के निर्माण में देरी पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। गुरुवार को उन्होंने इस निर्माणाधीन हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने आदेश जारी किए कि 15 फरवरी तक गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाए। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यह हाईवे निर्धारित समयसीमा से दो साल की देरी से चल रहा है। इस देरी को लेकर उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मौके पर मौजूद निर्माणाधीन कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने पटौदी-रेवाड़ी राजमार्ग और पटौदी बाईपास का निरीक्षण किया। पटौदी बाईपास पर ...