रुद्रपुर, जून 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बिजली लाइन में फॉल्ट आने से मंगलवार को आदर्श कॉलोनी और जैन कॉलोनी के लोगों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 7.15 बजे बाधित हुई बिजली आपूर्ति दोपहर लगभग तीन बजे बहाल हो सकी। एसडीओ फरमान के अनुसार, हाईवे चौड़ीकरण व निर्माण कार्य के दौरान बिजली तारों में फॉल्ट आ गया था। इसके चलते दोनों कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब आठ घंटे तक बिजली न रहने से लोगों को पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्यों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग में परेशानी झेलनी पड़ी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट की तलाश की और मरम्मत कार्य शुरू किया। यह भी पढ़ें- कर्मचारी ही नहीं तो बिजली के फाल्ट कैसे बनेंगे कई घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति सुचारु ...