देवरिया, जून 21 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान टीम बकाया भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को ईंट भट्ठा संचालकों और कर्मियों ने सलेमपुर बाइपास निर्माण करा रही कंपनी के कैंप कार्यालय में हंगामा किया। इस दौरान कंपनी के बाउंसरों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक ने कहा कि ईंट की आपूर्ति कंपनी से जुड़े एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से कराई गई थी। संबंधित पक्षों से लिखित प्रार्थना पत्र दी गई है। इसकी पांच दिनों के अंदर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर बकाया धनराशि खातों में भेज दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...