लखनऊ, अप्रैल 11 -- सरोजनीनगर थानाक्षेत्र के कानपुर रोड स्थित चिल्लावां गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर अवैध कट बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दरोगा अवनीश वर्मा ने बताया कि बीते 9 अप्रैल को यातायात पुलिस ने चिल्लावां के पास अंग्रेजी मॉडल शॉप के सामने लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बने अवैध कट को बंद किया था। इस पर शाम करीब छह बजे ग्रामीणों और दुकानदारों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक पुलिस टीम संग मौके पर पहुंचे और यातायात पुलिस कर्मियों के सहयोग से लोगों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके प्रदर्शनकारी नहीं माने और नारेबाजी करते हुए रास्ता बंद रखा। बाद में किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन खत्म कराय...