मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- सकरा। मारकन चौक पर मंगलवार को हाईवे जाम कर हंगामा करने में दो सौ अज्ञात के खिलाफ सकरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक उपद्रवियों द्वारा हाईवे जाम करने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। आपातकालीन वाहन और स्कूल बस रुक रही। सड़क पर आगजनी करने से राहगीरों में भय का माहौल था। गौरतलब है कि मनीष राज की हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...