शाहजहांपुर, मार्च 14 -- मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाई-वे 43 पर काली देवी मंदिर से कांकर कठा मोड़ तक हाई-वे चौड़ीकरण कार्य का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया। जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा और नगर पंचायत चेयरमैन हरनरायण गुप्ता ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस दौरान आयोजित जनसभा में विधायक ने कहा कि हाई-वे चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और नगर व कस्बों में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 100 मजरों के विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा 240 सरकारी स्कूलों में कायाकल्प कार्य के लिए विधायक निधि से धनराशि दी ग...