रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। हाईवे चौड़ीकरण और सर्विस लाइन को अतिक्रमण मुक्त करने की प्रशासनिक कार्रवाई अब असर दिखाने लगी है। पूर्व में नोटिस जारी होने के बाद बुधवार को कई दुकानदारों ने नियत समय समाप्त होने से पहले ही अपने अतिक्रमण वाले छज्जे, शेड और अस्थायी निर्माण स्वयं हटा दिए। इससे प्रशासन को बुलडोजर कार्रवाई की जरूरत न पड़ और चौड़ीकरण कार्य का रास्ता साफ होने लगा। प्रशासन ने 4 अप्रैल को हाईवे किनारे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया था। निरीक्षण के दौरान कई अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया था, जबकि स्थायी अतिक्रमणों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए थे। यूआईआरडी से यूपी बॉर्डर की ओर जाने वाले एनएचआई मार्ग की सर्विस लाइन और नालों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण पाया गया था, जो...