हाईवे को खून से लाल करने वाली डीसीएम भी 'लाल'!
कौशाम्बी, जुलाई 9 -- हाईवे पर सैनी थाना क्षेत्र में त्रिलोकपुर के समीप सगे भाइयों समेत चार लोगों को रौंदकर सड़क को खून से लाल करने वाली डीसीएम का रंग भी लाल ही था। सीसी टीम की जांच में डीसीएम का रंग तो पता चल गया है, लेकिन अंधेरे के कारण उसका नंबर अब तक नहीं मिल सका है। नंबर की जानकारी करने के लिए पुलिस टीमें लगातार सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं। मालवाहक वाहनों के चालकों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर त्रिलोकपुर के समीप मंगलवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ था। चारपाई लदी पिकअप का पंक्चर टायर बदलते वक्त बेकाबू डीसीएम ने सगे भाइयों समेत चार लोगों को रौंद दिया था। इससे सभी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर काजी निवासी चारपाई सप्लायर एहसान उल्ला पुत्र सफात उल्ला, पिकअप चालक अनवर हुसैन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.