गुड़गांव, मई 11 -- सोहना, नरेश कुमार। गुरुग्राम-सोहना हाईवे के सर्विस रोड पर जमा होने वाले बरसाती पानी की निकासी के लिए कार्य शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एसोसिएशन ने जीडी गोयनका महाविद्यालय के पास जमा होने वाले पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। भोंडसी और सोहना के बीच समेत अन्य ऐसे स्थानों पर जमा होने वाले बरसाती पानी का समाधान किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एसोसिएशन इस बार बरसात के मौसम में गुरुग्राम-सोहना हाईवे के सर्विस रोड पर बरसाती पानी का जमा नहीं होने देगा। एनएचआई ने सर्विस रोड पर ऐसे स्थानों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। जहां-जहां पर बरसाती पानी जमा होता है और वाहन चालकों के लिए पूरे बरसाती मौसम में सिर दर्द बना रहता है। हाईवे के सर्विस रोड पर जमा होने वाले बरसाती पानी से कोई बड़ा हादसा नह...