मैनपुरी, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम गोपाल शर्मा और सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने व्यापारियों व नगर के संभ्रांत लोगों से संवाद किया। एसडीएम ने अपील की कि पर्वों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई विवाद या समस्या उत्पन्न हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। शिवरात्रि पर नगर की सड़कों से हजारों कांवड़िए कांवड़ लेकर गुजरते हैं। उनकी सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए हाईवे के सर्विस रोड को खाली रखा जाएगा तथा सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। लोगों ने कांवड़ियों के आवागमन के लिए उपयोग होने वाले जर्जर रामनगर मार्ग की मरम्मत शिवरात्रि से पूर्व कराने की मांग भी उठाई। बैठक में थाना प्रभारी छत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.