फतेहपुर, जनवरी 5 -- फतेहपुर। हाइवे किनारे भारी वाहनों की कतार से लोग हादसों का शिकार हो रहे है। पेट्रोल पंपों के बाहर भारी वाहनों से बढ़ी परेशानियों पर अफसरों ने पार्किंग पर रोक लगा दी। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पंप संचालकों को कड़े निर्देश दिए। हादसों की रोकथाम के लिए जारी फैसले को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम रविन्द्र सिंह ने अफसरों, पेट्रोल पंप संचालको तथा ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। हाइवे समेत मार्गो में घने कोहरा से हादसों की बढ़ी संख्या पर रोकथाम के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने कहा कि हादसों की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय राजमार्गो के किनारे स्थित पेट्रोल पंपों में पूरी तरह से पार्किंग प्रबिंधित करने का आदेश दिया। अन्य मार्गो के पेट्रोल पंप संचालको को आदेश पालन क...