रिषिकेष, मई 18 -- सोमवार को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल एवं डीजल नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रायवाला, छिद्दरवाला समेत हाई के कुछ पंपों पर लोगों को पेट्रोल एवं डीजल नहीं मिल पाया। जिसकी वजह से लोग परेशान दिखाई दिये। दोपहर बाद पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य होने पर राहत मिली। सोमवार सुबह 10 बजे बाद ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे के कुछ पंपों पर लोगों को पेट्रोल एवं डीजल नहीं मिल पाया। पेट्रोल-डीजल का स्टॉक खत्म होने से दिक्कत आई। जिससे लोग परेशान हो गये। अधिकारियों की माने तो ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर जाम और संडे की छुट्टी होने की वजह से डिपो से तेल की आपूर्ति प्रभावित रही है। जिसे सोमवार दोपहर तक बहाल कर दिया गया। इन दिनों चारधाम यात्रा के चलते बड़ी संख्या में वाहन ऋषिकेश पहुंच रहे है। ऐसे में ऋषिकेश से ही चारधाम जाने वाले वाहन पे...