हाईवे के अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, अवैध ढाबों के सामने खोदे गड्ढे
हापुड़, जुलाई 14 -- अति व्यस्तम दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे फैला अतिक्रमण का मकडज़ाल हटाने को आखिरकार एनएचएआई टीम हरकत में आ गई, जिसने तहसील प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर मूढ़ों की अस्थाई दुकानों समेत ढाबे और खोखे आदि जैसे सामान को तहस नहस कर दिया। अवैध ढाबों के सामने जेसीवी से गड्ढे खोद दिए। जिससे संबधित लोग अपनी रोजी रोटी छिनने से बुरी तरह परेशान दिखाई दिए। सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर आदेश दिए थे। एनएचएआई ने करीब एक माह पहले अति व्यस्तम दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे अतिक्रमण से संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए थे। जिनमें अतिक्रमण को हाईवे पर हादसों की सबसे बड़ी वजह बताते हुए उसे जल्द से जल्द हटाने की कड़ी हिदायत दी गई थी। परंतु जब निर्धारित मोहलत बीतने के बाद भी हाईवे किनारे से अतिक्रमण नहीं हट पाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.