मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मीरापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709 एडी के चौड़ीकरण के लिए एनएचएआई द्वारा अधिग्रहण की गई भूमि पर निर्मित होटल व दुकानों का मुआवजा मिलने पर भी खाली नही करने पर बुधवार को एसडीएम व एनएचएआई के अधिकारियों ने कई दुकानों व एक होटल को बुलडोजर चलवाकर गिरा दिया। इस दौरान दुकानों व होटल स्वामी ने प्रशासन का विरोध किया। दोनों के बीच तीखी झड़प भी हुई।पानीपत-खटीमा राजमार्ग 709 एडी के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसका 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मीरापुर में मुझेड़ा से मोंटी तिराहे तक का एनएचएआई द्वारा अधिकृत भूमि में मोंटी तिराहे के समीप राजमार्ग पर बनी कुछ दुकानों व होटल स्वामियों द्वारा मुआवजा लेने के बाद भी अपने भवनों को नहीं हटाया था। जिस कारण राजमार्ग के कुछ हिस्से का निर्माण नहीं हो पा रहा था। पिछले 15 दिनों से एनएचएआई के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.