गंगापार, मार्च 17 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार सुबह डायल 112 को सूचना मिली कि वाराणसी-कानपुर हाईवे के दक्षिण दिशा में ग्राम मुन्नौवरपुर स्थित सर्विस रोड की पटरी पर एक अज्ञात महिला मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक संतोष राय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...