हाईवे किनारे पलटी अनियंत्रित कार, दंपति घायल
सहारनपुर, जून 14 -- नागल। रविवार सुबह पंचकूला देहरादून नेशनल हाईवे पर लाखनौर के निकट एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार दंपति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जनपद कानपुर के मोहल्ला रतनलाल नगर निवासी वैभव द्विवेदी अपनी पत्नी पारुल द्विवेदी के साथ अपनी कार से पंचकूला देहरादून हाईवे होते हुए मंसूरी जा रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे जैसे ही उन्होंने लाखनौर स्थित ओवर ब्रिज पार किया तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए हाईवे किनारे पलट गई। यह भी पढ़ें- नेपाल से लौट रहे तीन दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.