कानपुर, जून 16 -- सरसौल। महाराजपुर में मंगलवार सुबह हाइवे किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। मृत युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किये। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कानपुर प्रयागराज हाईवे पर न्यू जेके ढाबा के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव देखा तो वह अकड़ा था। पुलिस ने आसपास के रहने वाले लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतक के बारे में कुछ नहीं पता चल सका। थाना प्रभारी ने बताया कि पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...