चित्रकूट, जनवरी 31 -- चित्रकूट। संवाददाता सड़क सुरक्षा समिति अध्यक्ष डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाए जाने को सीओ यातायात, एआरटीओ, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी व ईओ नगर पालिका की टीम ने सर्वेक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, प्रमुख जिला मार्गों एवं अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर छह पार्किंग/होल्डिंग स्थलों का चिन्हांकन किया है। जिसमें यूपीसीडा परिसर कलचिहा, राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़, बाजपेई तिराहा के पास खाली जमीन राजापुर, महेवा घाट रोड में पेट्रोल पंप के बगल में मैदान राजापुर, धर्मकांटा के सामने बेड़ीपुलिया, पुलिस लाइन के गेट के पास खाली जमीन शामिल है। इन स्थलों पर ही वाहनों को खड़ा किया जाएगा। सड़क किनारे वाहन खड़े पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...