बदायूं, मई 27 -- कछला-शाहबाद हाईवे स्थित खेत पर मक्का की रखवाली करने गए किसान की बाइक चुरा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकईया निवासी नन्ने पुत्र बाबूराम ने बताया कि उनका पुत्र योगेश कुमार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपनी बाइक से हाईवे किनारे स्थित खेत पर मक्का की रखवाली करने गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस बाइक के पास पहुंचा तो वहां से बाइक गायब थी।योगेश ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी कर ले गए शातिर चोर पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : वाहन चोरों का आतंक, घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...