रामपुर, जनवरी 29 -- बिलासपुर। बीते बुधवार की रात चोरों ने नैनीताल हाईवे किनारे खड़े तीन ट्रकों को निशाना बनाते हुए उनमें से सात सौ लीटर डीजल चोरी कर लिया। पीड़ित ट्रक चालकों ने घटना से डायल 112 पुलिस को अवगत करवा दिया था। घटना नैनीताल हाईवे स्थित गांव मुल्लाखेड़ा के निकट एक होटल की बताई जा रही है। ट्रक चालक मुकेश कुमार और जोगिंदर सिंह के अनुसार वह उत्तराखंड से अपने ट्रकों में सामान भरकर उसे गाजियाबाद शहर छोड़ने जा रहे थे। रात अधिक होने की वजह से वह लोग हाईवे किनारे ट्रकों को खड़ा करके होटल पर भोजन करने चले गए। तभी चोरों ने ट्रकों को निशाना बनाते हुए डीजल टैंको का ढक्कन खोलकर उसमें से तेल चोरी कर लिया। भोजन करके लौटे चालक जब टायरों पर नजर मारने गए तो उन्हें डीजल टैंक के ढक्कन खुले मिले। उन्होंने जब चेक किया तो टैंकों से तेल गायब था। बताया की ती...